प्रियंका ने क्वांटिको को लेकर किया खुलासा
प्रियंका ने क्वांटिको को लेकर किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपने नाम का आगाज कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जमकर सुर्खिया बटोर रही है. बता दे कि, प्रियंका अमेरिकी टीवी सीरिज क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त है. हाल ही में क्वांटिको के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है. रिलीज होने की जानकारी खुद देसी गर्ल प्रियंका ने अपने इंस्ट्राग्राम पर दी.

प्रियंका ने टीजर के साथ-साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की. इसके अलावा प्रियंका ने इंस्ट्राग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि, "मैं अपने फैंस के साथ शेयर करने से रह नहीं सकी, क्वांटिको-3 द रिटर्न ऑफ एलेक्स पेरिश 26 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है.”

 

जानकारी के लिए बता दे कि, प्रियंका हाल ही में अपने देश भारत आई थी यही नहीं बल्कि, प्रियंका ने जी सिने अवॉर्ड में भी शिरकत की थी. ख़ास बात यह है कि, प्रियंका के पास क्वांटिको के अलावा हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट और भी है. क्वांटिको के बाद प्रियंका Isn’t It Romantic’ और ‘A Kid Like Jake’ में भी काम करेगी.

 

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, प्रियंका बहुत ही जल्द स्टार प्लस के आगामी रिएलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' पर बतौर जज आने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि, कभी अपने सपनों से समझौता मत करो, उनका कहना है कि वह दुनिया की हर चीज हासिल करना चाहती है.

ये भी पढ़े

कई बार शादी करना चाहती है पेरिस हिल्टन

फिर सुलग सकती है कंगना और करण के बीच की आग

मीडियाकर्मियों पर आग बबूला हुए अनुराग कश्यप

 

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -