प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को देसी गर्ल की शुभकामना
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को देसी गर्ल की शुभकामना
Share:

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा चर्चा में है. ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी अमेरिकी प्रेमिका अभिनेत्री मेगन मार्कल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इस बात की पुष्टि की हैं. जिसके चलते प्रियंका ने अपनी दोस्त मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को उनकी सगाई पर बधाई दी हैं.

देसी गर्ल प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को बहुत बधाई, मेगन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, आप हमेशा से सर्वश्रेष्ठ की हकदार हैं." ख़ास बात यह है कि, उसके बाद से ही दोनों अभिनेत्रियां लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं. बता दे कि, कुछ दिन पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमे उन्होंने अपने बालों के साथ एक नया लुक अपनाया है.

हालांकि ये पहली बार नहीं है जो देसी गर्ल प्रियंका ने अपने हेयर को लेकर अलग हेयर स्टाइल करवाया है. प्रियंका ने टीवी सीरिज 'क्वाटिंको' के किरदार एलेक्स पेरिस के लिए नया हेयरकट करवाया हैं. वैसे प्रियंका का ये नया लुक भी उन पर खूब जंच रहा है इसमें प्रियंका के ये घुंघराले बाल उन पर काफी अच्छे दिख रहे हैं. फिलहाल प्रियंका इन दिनों 'क्वांटिको-3' की शूटिंग में बिजी हैं. 'क्वांटिको-3' में उनका लुक पहले से काफी अलग नज़र आ रहा है. बता दे कि प्रियंका ने हॉलीवुड में फिल्म 'बेवॉच' से डेब्यू किया था.

ये भी पढ़े

पता नहीं था थकान इतनी गंभीर होती है- रीटा ओरा

आखिर क्यों? शो छोड़ना चाहती है अंगूरी भाभी

शाहरुख़ के कारण छलक पड़े दीपिका के आंसू

 

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -