Sep 26 2015 04:59 PM
प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' आने वाला है। प्रियंका अपने नए शो को जोरों शोरों से प्रमोट कर रही है। प्रियंका अपने शो को प्रमोट करने के लिये अमेरिका के बहुत फेमस शो 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' पर गई थी। इस शो पर प्रियंका ने अपने बॉलीवुड के गानो पर ठुमके भी लगाए। प्रियंका ने मीडिया वालों से भी बहुत अच्छे से बात की है।
गुड मॉर्निंग अमेरिका शो ने ट्विटर पर प्रियंका को थैंक यू बोला है क्योंकि वे उनके शो मे आई और प्रियंका के ठुमको का वीडियो भी शेयर किया है। प्रियंका अपने शो 'क्वांटिको' को लेकर बहुत खुश और उत्साहित है। यह शो अमेरिका मे 27 सितंबर से ऑनएयर होने वाला है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED