शुक्रवार के दिन पैदा होने वाले लोगो में होती हैं ये खास बातें
शुक्रवार के दिन पैदा होने वाले लोगो में होती हैं ये खास बातें
Share:

मानव जीवन सवालों से घिरा रहता है, जिसमें से अधिकतर सवाल के जवाब तो वह प्राप्त कर लेता है लेकिन सवाल ऐसे होते हैं, जिनका जवाब वह अकेले नहीं ढूूंढ पाता इसके लिए उसे शास्त्र का सहारा लेना पड़ता है। आमतौर पर बहुत से लोग भविष्य के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं। जिनमें से कुछ लोग अपने भविष्य या फिर किसी पहचान के व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो यहां पर आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं। दरअसल यहां पर हम जानेंगे उन लोगो के बारे में जिनका जन्म शुक्रवार के दिन हुआ है।

जिन लोगों का जन्म शुक्रवार को होता है, उन लोगों पर लक्ष्मी और शुक्र का प्रभाव होता है। इस दिन जन्मे लोग भौतिक सुख-सुविधाओं के शौकीन होते हैं। शुक्रवार के स्वामी गृह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं। इसलिए इस दिन जन्म लेने वाले लोग शौकीन मिजाज के होते हैं। 

शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग श्रृंगार करना पसंद करते हैं। इनका सिर बड़ा होता है। इसके साथ ही आंखें बड़ी और गौरा रंग होता है। इनकी बाल घुंघराले और भुजाएं लंबी होती है। माना जाता है कि शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है। 

इसके साथ ही वह चतुर होते हैं। कलात्मक चीजों से इनका लगाव ज्यादा होता है। इस दिन जन्मे लोग अधिकतर खुश रहते हैं। इनके चेहरे पर रौनक रहती है। विरोधियों को पक्ष में करने की कला इनमें खास होती है। 

इसके साथ ही दूसरों को बातों ही बातों में आकर्षित करने की भी इनमें अच्छी योग्यता होती है। संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी सफल होते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति प्यार के बदले प्यार की अपेक्षा रखते हैं।

शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों को तारीफ सुनना काफी पंसद हैं। इसके साथ ही इन लोगों को मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम जल्दी लग जाती है। वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती है।

 

कैसी है व्यक्ति की किस्मत, उसका अंगूठा खोलता है ऐसे ही कई राज़

अशुभ समय पर जन्मे बच्चों को शुभ बनाने के लिए करें ये काम

जिन लोगो के पास होती हैं ये चीजें, वो होते हैं भाग्यशाली

इस राशि के लोग होते हैं, हद से ज्यादा कंजूस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -