आतंकियों के लिए स्वर्ग है पाकिस्तान
आतंकियों के लिए स्वर्ग है पाकिस्तान
Share:

लंदन : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों द्वारा लंदन में बुधवार को पाकिस्तान हाईकमिश्नर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान हाई कमिश्नर के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने हाथ और बैनर के ही साथ तख्ती थाम रखी थी। दरअसल अब इन लोगों को आक्रोश फूट पड़ा है। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान उच्चायोग की ओर पहुंचे जहां उन्होंने विरोध जताया।

लंदन में प्रदर्शनकारी महिला द्वारा कहा गया कि वे पाकिस्तान से अपील कर रहे हें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर व गिलगित बाल्टिस्तान में लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। लोगों ने मांग की कि अत्याचार खत्म किए जाने चाहिए। इतना ही नहीं बलूच लोगों के हौंसले भारत का समर्थन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान में बलूचिस्तान के दमन की बातें सामने आने से बढ़ गए हैं। अब वे लोग पाकिस्तान का विरोध करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

बलूचों द्वारा पाकिस्तान के द्वारा किए जाने वाले जुल्मों के बारे में खुलकर मोर्चा निकाला गया है। बलूच राष्ट्रवादी नेताओं और विश्वभर के बलच कार्यकर्ताओं ने देश की नियंत्रण रेखा पार कर सर्जिकल स्ट्राईक का स्वागत किया। बलूच नेताओं ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकी रह रहे हैं यहां पर आतंकियों के लिए अनुकूल स्थितियां हैं।

हालात ये हैं कि आतंकवाद परेशानी बन गया है। बलूच रिपब्लिकन पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि लंदन में चीनी दूतावास के बाहर मानवाधिकार की स्थिति और चीन-पाकिस्तान आर्थिक काॅरिडोर के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे बलूच राष्ट्रवादियों ने पिछले दिनों सर्जिकल स्ट्राईक को सही निर्णय बताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -