20 परमाणु बम बनायेगा उत्तर कोरिया
20 परमाणु बम बनायेगा उत्तर कोरिया
Share:

सियोल : उत्तर कोरिया ने अभी तक पांच परमाणु हथियारों का परीक्षण कर लिया है, लेकिन उसका दावा है कि अभी वह पूरे के पूरे बीस परमाणु बम बनायेगा। उत्तर कोरिया का कहना है कि वह विश्व में परमाणु हथियारों की सबसे मजबूत ताकत बनना चाहता है। आपको बता दे कि बीते दिनों ही उत्तर कोरिया ने पांचवे परमाणु हथियार का परीक्षण किया था।

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके कोरिया पर इस धमकी का असर नहीं हुआ है।

बताया गया है कि उत्तर कोरिया ने प्रतिबंध के कारण परमाणु कार्यक्रम को रोककर रखा था लेकिन एक बार फिर कोरिया ने अपने यहां इस कार्यक्रम को शुरू कर दिया है। मीडिया की खबरों के अनुसार उत्तर कोरिया इसी वर्ष के अंत तक 6 ओर परमाणु हथियार बना लेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -