चोलनार ब्लास्ट में शामिल एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
चोलनार ब्लास्ट में शामिल एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
Share:

दंतेवाड़ा: देश में आतंकी हमलों के अलावा नक्सली हमलों से भी लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार बता दें कि किरंदुल थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके दंडकारण्य किसान मजदूर संगठन और चेतना नाट्य मंडली के अध्यक्ष को पुलिस मंगलवार की सुबह गिरफ्तार करने में सफल रही है। वहीं बारूदी विस्फोट की तीन वारदातों में एक दर्जन से अधिक जवान और ग्रामीण शहीद करने का वह आरोपी है।

नेवी में भर्ती कराने के नाम पर हो रही थी धोखाधड़ी, पुलिस ने पकड़ा लुधियाना के एक युवक को

इसके अलावा बता दें कि हत्या, लूट, विस्फोट, मारपीट जैसे दो दर्जन से अधिक संगीन आरोप में पुलिस को उसकी तलाश थी। वहीं सरकार की नीतियों के अनुसार गिरफ्तार नक्सली सुखराम पिता भैरा उर्फ भैरव मंडावी पर एक लाख रुपए का इनाम था, वह चोलनार गांव का ही निवासी है।

पिछले 4 सालों में खतरनाक स्तर पर पहुंचा एड्स रोगियों का आंकड़ा, पर नहीं खुला एक भी इलाज सेंटर

वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को डीआरजी और थाना के जवानों ने चोलनार में घेराबंदी करते 30 वर्षीय सुखराम को गिरफ्तार किया। लंबे समय उसने क्षेत्र में आंतक मचा रखा था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 के 13 अप्रैल को सुखराम अपने साथियों के साथ मिलकर चोलनार के खुटियापारा में फोर्स की एंटी लैंड माइन व्हीकल को विस्फोट कर उड़ा दिया था। इस विस्फोट में एंटी लैंड माइन व्हीकल के परखच्चे उड़े वहीं सवार पांच जवान शहीद हो गए। जबकि आठ जवान घायल हुए। इसी तरह वर्ष 2012 के 13 मई को में सीआईएसएफ जवानों पर फायरिंग और विस्फोट किया था। इसमें छह जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए थे।

खबरें और भी 

मध्यप्रदेश: सागर में हुए भीषण सड़क हादसे 9 की मौत, 4 घायल

प्रचार कर घर लौटने पर भाजयुमो नेता ने लगाई फांसी

जुलुस को लेकर आपस में भिड़े दो समुदाय, जमकर चले ईंट-पत्थर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -