सिद्धू ने की राहुल गांधी से चर्चा
सिद्धू ने की राहुल गांधी से चर्चा
Share:

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सरगर्मी तेज़ हो गई है। विभिन्न दल एक दूसरे के साथ गठबंधन करने और न करने की रणनीति पर कार्य कर रहे हैं ऐसे में विभिन्न दलों के नेताओं के बीच चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली इसके कुछ समय बाद ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है

लेकिन यह कहा गया है कि पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ टिकट बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को लेकर भी यह कहा गया था कि वे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं और पार्टी उन्हें टिकट देगी लेकिन इसके बाद यह बात सामने आई कि सिद्धू खुद भी कांग्रेस में शामिल होंगे और पार्टी चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू की भागीदारी पर उनसे चर्चा करेगी।

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी के नेताओं से भेंट कर चुके थे और आप के नेताओं द्वारा भी उन्हें महत्वपूर्ण भागीदारी आॅफर करने की बात कही गई थी लेकिन उनकी ओर से कोई भी चर्चा आगे नहीं बढ़ पाई। नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री पद का दावेदार तय करने की मांग की जा सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले में ट्विट किया था कि पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया जाएगा और उन्होंने लिखा था कि कैप्टन साहेब आपको कांग्रेस ने धोखा दिया है। मगर इस मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रिट्विट कर केजरीवाल को जवाब दिया था।

सिद्धू लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कांग्रेस में होंगे शामिल!

केजरीवाल ने मांगा चंदा

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -