नवरात्रि 2018: नवरात्री में जपे यह 8 मंत्र, होगा लाभ ही लाभ
नवरात्रि 2018: नवरात्री में जपे यह 8 मंत्र, होगा लाभ ही लाभ
Share:

आप सभी को बता दें कि 10 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है और इसके लिए इन दिनों देवी दुर्गा की पूजा की जानी काफी लाभकारी होगी. ऐसे में नवरात्रि में सभी बाधाओं को अपने घर से दूर करने के लिए मां दुर्गा के कुछ बहुत ख़ास मंत्र हैं जिन्हे बोलने से, जिनका जाप करने से लाभ होता है और आज हम वह मंत्र आपके लिए लाए है. आपको बता दें कि इनके जाप अगर आप नवरात्रि में रोज करते हैं तो यह मंत्र आपके जीवन को सुख और समृद्धि से संपन्न बना सकता हैं. तो अब आइए जानते हैं कि कौन से हैं वह मंत्र. आपको यह भी बता दें कि नवरात्रि ही एक ऐसा पर्व है जिसमें माता दुर्गा, महाकाली, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की साधना करके जीवन को सार्थक किया जा सकता है और मन्त्रों का जाप कर उन्हें खुश किया जा सकता है तो आइए जानते हैं मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के कुछ सरल मंत्र.

 

* सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

 

* या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

* या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

* या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

* या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

* या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

* या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

* ॐ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

 

कहते हैं अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का जाप अवश्‍य करना चाहिए क्योंकि इससे ही मां दुर्गा की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है.

 

 

 

नवरात्रि में गरबा खेलने से पहले चेहरे को चमकाएं

Happy Navratri २०१८ कुमकुम भरे कदमों से आए माँ दुर्गा आपके द्वार

Happy Navratri २०१८ लाल रंग से सज़ा माँ का दरबार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -