10 साल बाद मिली अगवा हुई लड़की, दर्दभरी दास्तान सुनकर खून खोल उठेगा
10 साल बाद मिली अगवा हुई लड़की, दर्दभरी दास्तान सुनकर खून खोल उठेगा
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली से 10 साल पहले अगवा हुई एक लड़की ने किसी तरह घर लौटकर जब अपनी आप बीती सुनाई पुलिस के पैरो तले से जमीन खिसक गई। 10 साल पहले अगवा हुई इस लड़की को खोजने के लिए मां-बाप ने जमींन-आसमान एक कर दिया था लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। लड़की ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वो 10 साल पहले यानी 13 जुलाई 2006 को अपनी बहन के पास सीलमपुर इलाके में जा रही थी। उसी दौरान कुछ लोगो ने 12 साल की उस लड़की को सरेराह अगवा कर लिया। लड़की के घर वापस नही लौटने पर परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उस समय कार्रवाई करते हुए लड़की की किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश का ड्रामा भी किया। लेकिन घर घर वालों ने उसकी तलाश में जमीन आसमान एक कर दिया।

किडनैपर के चंगुल से इंजिनियर को आज़ाद कराया

दस साल पहले अगवा हुई बेटी तो मिल गई लेकिन उसके ऊपर हुए जुल्मों की दास्तान सुनकर हर किसी का दिल खून के आंसू रो रहा है। लड़की ने जो आप बीती पुलिस और परिवार को बताई उसे सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। अगवा किये जाने की घटना को याद कर लड़की बताती है कि सड़क से अगवा करने के बाद उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया और जब आंखे खुली तो वो पंजाब के अंबाला के एक घर में थी। वहां पहले से कई बच्चियां मौजूद थीं। होश आने के कुछ घंटे बाद उसे दोबारा इंजेक्शन लगाया गया और जब उसकी आंखे खुली तो वो गुजरात पहुंच चुकी थी। गुजरात में एक घर में उसे रख गया जहां दिन में उससे घर का काम कराया जाता था और रात में उसके साथ बलात्कार किया जाता था।

ग्राम प्रधान ने साथियो के साथ मिलकर किया गैंगरेप

लड़की के मुताबिक कुछ महीनों तक वहां रखने के बाद उन लोगो ने किसी दूसरे शख्स के हाथों उसका सौदा कर दिया। उसके बाद उसे आठ बार अलग-अलग हाथों में बेचा गया। इसी बीच हर रोज उसके साथ बलात्कार हुआ। इसके साथ साथ उसे मारा पीटा भी जाता था और कई बार सिगरेट से भी जलाया जाता था। लड़की के मुताबिक आठवीं बार उसे पंजाब के कुछ लोगों ने खरीदा और परिवार के करीब 65 साल के एक नशेड़ी बुजुर्ग के साथ उसकी शादी करा दी गई। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उसके पति की मौत हो गई। इस शादी से लड़की को दो बच्चे भी हुए। लेकिन पति की मौत के बाद उसे हर रोज बलात्कार का शिकार बनाया जाने लगा। लेकिन जुल्म सहते सहते थक गई तो उसने आवाज बुलंद कर दी। जिसके बाद उसके दोनों बच्चों को छीन कर उसे घर से भगा दिया गया। इस दौरान वह इवेंट में कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से टकराई जिसके बाद उसके परिवार की तलाश शुरू हुई। किसी तरह वह अपने परिवार तक पहुची।

बॉयफ्रेंड संग मां ने किया बेटी के साथ ऐसा काम

पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया है लेकिन उसका कहना है कि लड़की का मेडिकल कराने और उसके बयान के आधार पर वो किडनैपिंग के पुराने मामले में बलात्कार की धाराएं भी लगाएगी और कार्रवाई करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -