साफ - सफाई पर पिछड़े भारतीय, मिले 8 अंक
साफ - सफाई पर पिछड़े भारतीय, मिले 8 अंक
Share:

नई दिल्ली। आमतौर पर यदि भारत खेलों में अपना कोई मैच पाकिस्तान से जीत जाता है तो लगता है जैसे वह टूर्नामेंट या उस खेल का वर्ल्ड कप ही जीत लिया गया है। ऐसा ही देशों की रैंकिंग में भी होता है। जब भारत विभिन्न उत्कृष्टता के मामलों में पाकिस्तान से अच्छी स्थिति में होता है या रैंकिंग में आगे होता है तो भारतीय बड़े खुश होते हैं। कुछ ऐसा ही मौका फिर सामने आया है। दरअसल विश्व के देशों के हेल्थ इंडेक्स में भारत का 143 वां स्थान है। ये करीब 188 देश हैं।

हालांकि भारत इस इंडेक्स में पाकिस्तान से 6 स्तर पर आगे है लेकिन यह श्रीलंका, चीन और सीरिया से पिछड़ गया है। श्रीलंका का 79 वां स्थान है तो चीन 92 वें क्रम पर है। इस तरह की इंडेक्सिंग गुरूवर को संयुक्त राष्ट्र सभा में पेश की गई। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन के स्तर पर देशों को रेंकिंग दी गई। इस सूची में आइसलैंड को 85 अंक मिले हैं जो कि 100 में से दिए गए हैं।

आइसलैंड पहले स्थान पर है। भारत ने 100 में से 42 अंक अर्जित कर 143 वां स्थान अर्जित किया। अंकों के आधार युद्ध के हालात, जनसंख्या, मृत्यु दर आदि के अनुसार भी रखे गए थे। मिलेनियम डेवलपमेंट गोल पर भारत को 39 अंक मिले जबकि साफ सफाई पर भारत को 8 अंक ही मिले हैं अर्थात स्वच्छ भारत अभियान को अपनाए जाने की यहां जरूरत लगती है।

अखिलेश नेे दिया इस्तीफा, काशीनाथ को दी जिम्मेदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -