दक्षिण भारत में गाजा चक्रवात हुआ सक्रिय, तीन राज्य होंगे प्रभावित
दक्षिण भारत में गाजा चक्रवात हुआ सक्रिय, तीन राज्य होंगे प्रभावित
Share:

चेन्नई: देश में इस समय मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिसके चलते दक्षिण भारत में चक्रवात भी बन रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि भारत के दक्षिणी क्षेत्र में गाजा तूफान सक्रिय हो गया है। जिससे हालात गंभीर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बीते दिन भी मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में चक्रवाती तूफान गाजा सक्रिय हो गया है। जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। 

मिजोरम: चुनाव आयोग ने कहा नहीं बढ़ेगी नामांकन दाखिल करने की समयसीमा, भाजपा ने की थी मांग

यहां बता दें कि भारत में समुद्री क्षेत्र में चक्रवात बनने लगा है और मंगलवार को गाजा चक्रवात के कुड्डालोर जिले और रामनाथपुरम जिले के पंबन के बीच तमिलनाडु तट पार करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवात तूफान आने का खतरा है। इसके अलावा स्थानीय लोगों को भी इस चक्रवात के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि गाजा अभी चेन्नई के उत्तरपूर्व से करीब 750 किमी दूर है। वहीं यह नागापटनम के पूर्व-उत्तरपूर्व से 800 किमी की दूरी पर है। 

मिजोरम: छात्र संगठनों ने की मुख्य निवार्चन अधिकारी को हटाने की मांग

गौरतलब है कि गाजा तूफान के तमिलनाडु तट पर पहुंचने से अब मौसम विभाग ने भी चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा विभाग ने खुले समुद्रों में भारी चक्रवाती तूफान आने की संभावना भी जताई है। यहां बता दें कि इस चक्रवात के बनने से उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 14 नवंबर की रात भारी बारिश भी हो सकती है और साथ ही इसका प्रभाव तीन राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में दिखेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को राज्य के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है और यह बारिश 24 सेमी तक हो सकती है।


खबरें और भी 

देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा आरबीआई और सरकार के बीच मतभेद - प्रो गुप्ता

मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस की याचिका की खारिज

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने लोगों में जागा उत्साह, हजारों की संख्या में पहुंच रहे दर्शक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -