वानखेड़े स्टेडियम में जश्न मनाएगी IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस
वानखेड़े स्टेडियम में जश्न मनाएगी IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस
Share:

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने प्रशंसकों के साथ वानखेड़े स्टेडियम में यहां सोमवार रात जीत का जश्न मनाने की निर्णय लिया है। कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ सोमवार अपराह्न् कोलकाता से महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं। वहीँ टीम के सलाहकार सचिन तेंदुलकर, अपने परिवार तथा टीम की सहमालिक नीता अंबानी के साथ अपने घरेलू मैदान पर पहुंचेंगे और रात आठ बजे जीत का जश्न मनाएंगे।

मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने बताया, "पूरी टीम, टीम के सहायक कर्मचारी और मुंबई इंडियंस से जुड़ा हर कोई रात आठ बजे वानखेड़े स्टेडियम में जुट रहा है। ऐसी योजना है कि स्टेडियम में कप को रखा जाएगा और मुंबई इंडियंस टीम को इस शहर से और यहां के प्रशंसकों से मिले समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। पूरी टीम 4.30 से पांच बजे तक मुंबई पहुंच रही है।"

अधिकारी ने कहा, "स्टेडियम में प्रवेश मुफ्त होगा और शाम 6.30 बजे से प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, खेल जगत की हस्तियां भी मुंबई इंडियंस के जश्न में शामिल हो सकती हैं। यह जश्न लगभग एक घंटे चलेगा। सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं।"

मुंबई इंडियंस ने ईडन गरडस में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रविवार रात 41 रनों से शानदार जीत दर्ज कराई है। इसके पहले 2013 में भी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करा कर ट्राफी अपने नाम की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -