जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी
जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी
Share:

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को शीतलहर का कहर जारी है। कारगिल का तापमान शून्य से नीचे 15.4 डिग्री और लेह का शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने से राज्य भर में बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान के और कम होने की संभावना है।

जम्मू में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के कारण तापमान के समान्य से कुछ डिग्री नीचे आ जाने के कारण आज लोगों को सुबह के समय ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिकतर स्थानों पर तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है।

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री, पहलगाम में शून्य से नीचे 4.9 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.3 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 7.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 6.3 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में बारिश के बाद चेन्नई में उड़ानें डाइवर्ट

कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

मौसम विभाग ने दी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -