कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है दिन में यहां लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है तो वहीं पूरा उत्तर भारत ठंड से कांपने को मजबूर हैं। एनसीआर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, जिसके कारण तापमान में कमी आई है।

बता दे कि दिल्ली में गुरुवार को सात सालों का सबसे गर्म दिन रहा जहां अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री था जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वही पिछले सात सालों में इतना अधिक तापमान पहले कभी नहीं रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह इतना जबरदस्त कोहरा पड़ा कि वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से ज्यादातर रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि कुछेक निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, तीन के समय में परिवर्तन किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया, दिन के दौरान आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई हिस्से धुंध की चादर से ढके रहे जिससे लोगों को असुविधा उठानी पड़ी।

वही पंजाब का बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर था जबकि हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 7.7 और 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर था।

दिल्ली में बारिश के बाद चेन्नई में उड़ानें डाइवर्ट

मौसम विभाग ने दी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

ओखी के चपेट में नहीं आएगा गुजरात - मौसम विभाग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -