शिविर के दौरान फूड पाॅइनिंग से कैडेट की गई जान
शिविर के दौरान फूड पाॅइनिंग से कैडेट की गई जान
Share:

रेवालसर : हिमाचल प्रदेश के रेवालसर में राष्ट्रीय कैडेट कोर के एक कैडेट की मौत हो गई। दरअसल यहां आयोजित एक शिविर में कैडेट्स दूषित भोज्य सामग्री का सेवन करने के चलते बीमार हो गए थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कैडेट्स ने भोजन में कौन सा पदार्थ ग्रहण किया था। इस दौरान लगभग 12 कैडेट की तबियत बिगड़ गई थी। इस दौरान 15 वर्ष के एनसीसी कैडेट की मौत हो गई। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया, तो दूसी ओर एनसीसी अधिकारी, चिकित्सक और प्रशासन सक्रिय रहे।

दरअसल दूषित भोज्य पदार्थ का सेवन करने से 15 वर्ष के एनसीसी कैडेट की मौत हो गई। इस कैडेट की पहचान कामना देवी के तौर पर हुई है। दरअसल उन्होंने शनिवार शाम पेट दर्द की शिकायत की। इस दौरान मंडी के जोनल चिकित्सालय में उन्हें भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी मृृत्यु हो गई। उनके साथ शिविर के अन्य कैडेटस को भी कुछ परेशानियां होने लगी। इन्हें भी चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस द्वारा कहा गया कि जिन 11 छात्रों ने पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार की शिकायत की थी उन्हें मंडी के जोनल चिकित्सालय में स्थानांतरिक कर दिया गया है।

इन कैडेटस की हालत स्थिर बताई गई है। यह घटना किस वजह से हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। सहायक पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है। रिवालसर में जिला कुल्लू, मंडी और कांगड़ा के 19 सीनियर सेकंडरी स्कूलों और 4 डिग्री काॅलेजों के एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय कैंप आयोजित किया गया है। उक्त कैंप 443 कैडेट्स भागीदारी कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -