सऊदी अरब में पहुंचने पर जर्मन चांसलर ऐंजेला मर्केल ने नहीं ढंका अपना सिर
सऊदी अरब में पहुंचने पर जर्मन चांसलर ऐंजेला मर्केल ने नहीं ढंका अपना सिर
Share:

सऊदी अरब। जर्मन चांसलर ऐंजेला मर्केल इन दिनों सऊदी अरब में हैं। वे जिदा शहर पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया लेकिन यहां पर उन्हें लेकर एक खास बात यह हुई कि उन्होंने यहां पहुंचने पर सिर ढंककर नहीं रखा। गौरतलब है कि उन्होंने कुछ समय पूर्व जर्मनी में बुर्के को प्रतिबंधित कर दिया था। उन्होंने इस पर कानूनी प्रतिबंध की अपील भी की थी।

उनका कहना था कि यह उनके देश में नहीं अपनाया जाएगा। जिदा पहुंचने पर सऊदी अरब के राजा किंग सलमान ने उनका स्वागत किया। मर्केल द्वारा इस तरह से खुले सिर अरब में पहुंचने की काफी चर्चा रही हालांकि उनसे पहले जो भी महिला नेताऐं चाहे वे दूसरे देश की हों सऊदी अरब गई थीं तो उन्होंने अपना सिर ढांककर नहीं रखा था।

मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब में महिलाओं को पूरे शरीर को ढंके बिना सार्वजनिक रूप से बाहर निकलना प्रतिबंधित है। यहां पर महिलाओं पर कई तरह का प्रतिबंध है। दूसरी ओर जर्मनी में बुर्के को सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि यह भी कहा जाता रहा है कि सरकार द्वारा नए कानून को मंजूरी सितंबर में होने जा रहे चुनाव और जर्मनी में कई जिहादी हमलों के मद्देनजर दी गई है।

सऊदी अरब में शोषित महिला को भारत वापस लाने के सुषमा स्वराज ने दिए निर्देश

भारतीय महिला को सऊदी अरब में तीन लाख में बेचा, दी जा रही है यातनाए

एजेंट के चंगुल में फंसी महिला, बेटी कर रही मां को भारत लाने की मांग

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -