आलिया को है अपनी नई फिल्म का बेसर्बी से इंतजार
आलिया को है अपनी नई फिल्म का बेसर्बी से इंतजार
Share:

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी का उनके फैन्स को हमेशा इंतज़ार रहता है। यह दोनों स्टार फिल्म 'स्टूडेंट अॉफ द ईयर' और 'हम्टी शर्मा की दुलहनिया' में साथ में नज़र आ चुके है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब एक बार फिर आलिया और वरूण की हिट जोड़ी 2017 में आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' में नज़र आएगी। 

बता दें, आलिया और वरूण स्टारर इस नई फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस मौके पर दोनों ने स्पेशल फोटोशूट करवाया है। जिसके कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। हाल में वरूण ने आलिया के साथ क्लिक की हुई फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है।

आलिया ने एेसा ही एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है, 'वे इस फिल्म के आने तक का इंतजार नहीं कर सकती।' इस खास फोटो में आलिया और वरूण मस्ती मजाक के मूड में है।

फिल्म 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' 2017 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 

साक्षी बोली, 'आमिर में बच्चों जैसा उत्साह'
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -