AAP विधायक वेदप्रकाश हुए भाजपा में शामिल
AAP विधायक वेदप्रकाश हुए भाजपा में शामिल
Share:

नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपना प्रचार प्रसार करने में, जनाधार मजबूत करने में और विभिन्न दलों के नेताओं को तोड़ने में लगी है। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि बवाना से आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। वेद प्रकाश ने कहा कि मैं किसी तरह के लालच में नहीं आया। मैं तो साफ सुथरी राजनीति करने आया हूं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की बात उन्होंने कही। उन्होंने यह तक कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर रखा है। बस उन लोगों पर वे यकीन करते हैं। उनका कहना था क वे विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

यही नहीं वेद प्रकाश ने कहा कि दिल्ली में प्रत्येक व्यक्ति खुद को ठगा महसूस कर रहा है। मैं तो कुछ काम करना चाहता हूं। जिससे लोगों को अपनी शक्ल दिखा सकूं। वेदप्रकाश के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी से सभी दुखी हैं उनके बहुत से विधायक हमारे संपर्क में हैं।

 

जेटली मानहानि मामले में केजरीवाल सहित 6 अन्य पर चलेगा केस

MCD इलेक्शन में भाजपा देगी मुस्लिमों को टिकट

भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए लालू ने किया एकजुट होने का आह्वान

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -