ब्रिटेन में हुआ 7732 समलैंगिक जोड़ों का विवाह
ब्रिटेन में हुआ 7732 समलैंगिक जोड़ों का विवाह
Share:

इंग्लैंड : भारत में समलैंगिकता पर चर्चा की जा रही है। न्यायालय ने इसे सही नहीं ठहराया तो बड़े पैमाने पर समलैंगिकों द्वारा प्रदर्शन कर इसे वैधता प्रदान करने की मांग की गई। मगर दूसरी ओर इंग्लैंड में करीब 7300 समलैंगिक जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इस मामले में यह बात सामने आई है कि बीते वर्ष ही यहां समलैंगिक संबंधों को स्वीकृति दी गई। कहा गया है कि इस अवधि में 7732 दूसरे समलैंगिक जोड़ों द्वारा सिविल पार्टनर के कानूनी संबंधों को विवाह में बदलने की बात कही गई है। इन आंकड़ों को लेकर यह गौर किए जाने की बात कही गई है कि इंग्लैंड और वेल्स में 30000 महिला और पुरूष समलैंगिक विवाह के बंधन में बंध गए। 

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई है। सिविल पार्टनर का विकल्प चुनने के प्रति लोग अधिक उत्साहित नहीं हुए हैं। हालांकि वहां पर यह उसी तरह है जैसे भारत में लिव इन रिलेशनशिप माना जाता है। भारत में एक साथ रहने वाले जोड़ों को पति - पत्नि के अधिकार दिए जाते हैं। हालांकि इसे वैधानिक विवाह की मान्यता नहीं है। इसे विवाह से कमतर ही देखा जाता है। ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे दी गई। इस दिन बड़े पैमाने पर समलैंगिक जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

इस दौरान यह बात सामने आई है कि ओएनएस द्वारा इस मसले पर जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है कि समलैंगिक विवाह अधिकांशतः अगस्त माह में आयोजित होते हैं। यूं तो यहां समलैंगिक विवाह कई सारे महीनों में होते रहते हैं लेकिन अगस्त का माह समलैंगिक विवाह के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -