दिल्ली में 7 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म
दिल्ली में 7 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार देर शाम सात साल की एक मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार कोर बताया कि इस मामले में 16 साल के एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में शुक्रवार देर शाम यह घटना हुई। बच्ची उस वक्त एक पार्क में खेल रही थी।

पुलिस ने कहा कि दुष्कर्म में शामिल नाबालिग लड़का उसे पार्क के एक सुनसान इलाके में लेकर गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "बच्ची ने घर पहुंचने के बाद सारी बात अपने माता-पिता को बताई। उसके बयान के आधार पर हमने एक केस दर्ज किया और शनिवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।"

इस बीच, नाबालिग लड़की का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -