देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना आज़ाद के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप
देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना आज़ाद के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप
Share:

नई दिल्ली: आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर पूरे देश में 'राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस' मनाया जाता है। आज ही के दिन, 1888 को मक्का, सऊदी अरब में जन्मे, अबुल कलाम 'आजाद', जिन्हें सामान्य तौर पर मौलाना आज़ाद के नाम से याद किया जाता है, भारत के सबसे मुख्य स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने न सिर्फ ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ जंग लड़ी, बल्कि पाकिस्तान के निर्माण का भी विरोध किया। उनकी जयंती पर जानिए मौलाना आजाद से जुड़े 7 रोचक तथ्य :-

1- मौलाना आजाद को 1992 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

2- वे ऐसे प्रमुख मुस्लिम नेता थे, जिन्होंने भारत के विभाजन और पाकिस्तान निर्माण का विरोध किया था। 

3- मौलाना आजाद, स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भी थे। 

4- मौलाना आजाद ने एक पत्रकार के तौर पर अपने काम के जरिए लोकप्रियता हासिल की। उन्‍होंने ब्रिटिश राज की आलोचनात्मक रचनाएं प्रकाशित कीं और भारतीय राष्ट्रवाद का समर्थन किया।

5- मौलाना आजाद का वास्तविक नाम 'अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन' था, जो बाद में मौलाना आजाद के नाम से मशहूर हो गए। 

6- मौलाना आजाद 1923 में 35 वर्ष की उम्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाले सबसे कम आयु के व्यक्ति बने।

7- मौलाना आजाद ने 'खिलाफत आंदोलन' (1919-26) में भी प्रमुख रूप से हिस्सा लिया था।

कोर्ट हर चीज़ में नहीं घुस सकती ? प्रदूषण पर तत्काल सुनवाई करने से CJI का इंकार

उन्नाव में डेंगू का कहर जारी, 100 से अधिक हुए मरीज, हालात गंभीर

तमिलनाडु: मदुरई की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, अब तक पांच की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -