60 वर्षीय महिला को ऑटो में किडनैप कर ले गए जंगल, किया सामूहिक बलात्कार, मरा छोड़कर हुए फरार
60 वर्षीय महिला को ऑटो में किडनैप कर ले गए जंगल, किया सामूहिक बलात्कार, मरा छोड़कर हुए फरार
Share:

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक 60 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला मंदिर जा रही थी। इसी दौरान ऑटो ड्राइवर और उसके साथी ने उसका किडनैप कर लिया। इसके बाद जंगल ले जाकर मारपीट कर उनके साथ दुष्कर्म किया। घायल होने के कारण महिला बेहोश हो गई। आरोपित उसे मरा हुआ समझ छोड़कर फरार हो गए। घटना सोमवार (3 जुलाई, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला चंडीगढ़ के कैंबवाला इलाके से पैदल ही साकेत्री मंदिर जा रही थी। इसी बीच वहाँ एक ऑटो आकर रुका, जिसमें दो लोग बैठे हुए थे। उन लोगों ने महिला से बातचीत कर कहा कि वे उसे मंदिर तक छोड़ देंगे। उनके बार-बार कहने के बाद महिला ऑटो में बैठ गई। इसके बाद ऑटो ड्राइवर वृद्ध महिला को साकेत्री मंदिर की जगह किसी अन्य धार्मिक स्थल ले गया और कहा कि यह वही मंदिर है, जहाँ वह आना चाहती थी। मगर, महिला समझ गई कि वे उसे कहीं और लेकर आ गए हैं। उसने विरोध किया। इसके बाद दोनों आरोपित उसे पास के जंगल में ले गए। वहाँ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने उन्हें पीटा। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया।

आरोपितों की मारपीट के कारण बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई थी। ऐसे में दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों को लगा कि महिला मर चुकी है। इसलिए उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। करीब 7-8 घंटे बाद महिला को होश आया, तो वह किसी प्रकार अपने घर पहुँची और घटना के बारे में जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। महिला के बयान और मेडिकल जाँच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वाले युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

BSF अफसर की बेटी से हरियाणा के युवक ने ठगे लाखों रूपये

नशे में धुत युवक ने पब मैनेजर पर किया रॉड से हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -