6 किलो सोने के साथ महिला गिरफ्तार
6 किलो सोने के साथ महिला गिरफ्तार
Share:

मुंबई। मुंबई में सोने की तस्करी के एक मामले में महिला को पकड़ लिया गया है। दरअसल विमानतल पर इस महिला को सोने की तस्करी के मामले में पकड़ लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार डयरेक्टोरेट आॅफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस द्वारा महिला के पास लगभग 6 किलो सोने के आभूषण मिले हैं। इस मामले में  अधिकारियों द्वारा महिला से पूछताछ की जा रही है।

महिला की पहचान फरीदा हजूरी के तौर पर हुई है। महिला की एयरपोर्ट पर उतरने के ही साथ तलाशी ली गई तो उसके पास करीब 6 किलो की गोल्ड ज्वेलरी मिली। महिला से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि सोने के आभूषणों की कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख रूपए है।

महिला को पकड़ लिया गया है और अब उससे पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि पहले भी इस तरह के विमानतल पर सोने के परिवहन के आरोप में लोगों को पकड़ा जाता रहा है। सरकार विदेश से सोना लेकर आने की मात्रा को सीमित कर चुकी है। 

सोने, चांदी और कैश के बाद अब महंगी कार

सुस्त मांग से सोने में गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -