यूपी उपचुनाव: आज़म खान के रामपुर में पकड़े गए 6 फर्जी पोलिंग एजेंट
यूपी उपचुनाव: आज़म खान के रामपुर में पकड़े गए 6 फर्जी पोलिंग एजेंट
Share:

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में आजम खान के सांसद निर्वाचित होने के बाद MLA पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। वोटिंग शुरू होने के बाद वहां से 6 फर्जी पोलिंग एजेंट के पकड़े जाने की खबर सामने आई है। रजा डिग्री कॉलेज के पास से दो फर्जी पोलिंग एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक ने खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) तो दूसरे ने भाजपा से जुड़ा हुआ बताया है। डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि फर्जी पोलिंग एजेंट से पूछताछ जारी है।

रामपुर के चुनावों में आजम खान का वर्चस्व रहा है। 1980 में वे पहली बार रामपुर से MLA बने थे। इसके बाद से आजम खान यहां से 9 बार MLA बन चुके हैं। यूपी में सपा के वरिष्ठ नेता माने जाने वाले आजम खान ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी यहां से जीत हासिल की थी। 2019 में वे लोकसभा चुनाव लड़े और जया प्रदा को हराकर संसद पहुंचे तो विधायक सीट उन्होंने खाली कर दी। जारी उपचुनाव में सपा ने आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा को यहां से टिकट दिया है, जिनको जिताने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान सांसद पति ने पूरी जान लगा दी है।

रामपुर सीट पर MLA पद की दौड़ में सात प्रत्याशी हैं। तजीन फातिमा को टिकट देकर सपा और आजम खान दोनों ही यहां अपनी सीट बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से भारत भूषण गुप्ता, कांग्रेस ने अरशद अली खां गुड्डू और बसपा ने जुबैर मसूद खां को मैदान में उतारा है।

हरियाणा चुनाव: वोट डालने के बाद बोले सीएम खट्टर, कहा- कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने मानी हार

महाराष्ट्र चुनावः एनसीपी ने चुनाव आयोग से की मांग, मतों की गिनती तक इंटरनेट को रखा जाए बंद

महारष्ट्र चुनाव: वोट डालने के बाद बोले मोहन भागवत, कहा- हमें बीते 90 सालों से बनाया जा रहा निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -