लद्दाख में लैंडस्लाइड की चपेट में आईं सेना की 3 गाड़ियां, 6 जवानों की मौत
लद्दाख में लैंडस्लाइड की चपेट में आईं सेना की 3 गाड़ियां, 6 जवानों की मौत
Share:

लद्दाख में भूस्खलन के कारण सेना के वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। खबरों के अनुसार इस हादसे में सेना के 6 जवानों की मौत हुई है। जी हाँ और ऐसा बताया गया है कि भूस्खलन इतना खतरनाक था कि सेना के काफिले में शामिल 3 वाहन इसकी चपेट में आ गए थे। इस हादसे के संबंध में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालाँकि फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। आपको बता दें कि इससे पहले अगस्त में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भैरव घाटी और नेलांग के बीच भूस्खलन की चपेट में आने से एक जवान की मौत हो गई थी।

जी हाँ और इसी पेट्रोलिंग टीम में शामिल एक डॉक्टर घायल हो गया था। इनके अलावा कुछ अन्य जवानों को रेस्क्यू किया गया था। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तीन और लोगों के शव बरामद होने के बाद हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। जी दरअसल इस बारे में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने आज यानी शुक्रवार को जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है तलाश अभियान में मदद के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो हेलीकॉप्टर ने उत्तराखंड के हर्षिल से उड़ान भरी।

इसी बीच एनआईएम के पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय मंगलवार को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इस बारे में एनआईएम का कहना है जिस जगह पर हिमस्खलन हुआ था, वहां से गुरुवार शाम को तीन और शव बरामद किए गए और अभी तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं संस्थान के मुताबिक, इनमें से 17 शव प्रशिक्षुओं के, जबकि दो शव प्रशिक्षकों के हैं। इसी के साथ 10 प्रशिक्षु अब भी लापता हैं।

एंजेलिना के इल्जामों पर ब्रेड के वकील का बयान, कहा- "सब बेबुनियाद है…"

घर में सो रही 9 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया मोहम्मद सगीर, फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह

Video: आदिपुरुष के बैन की मांग से खुश नहीं प्रभास, गुस्से में किया ये कारनामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -