इटली: नाव दुर्घटना में 59 की मौत, मृतकों में भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोग शामिल
इटली: नाव दुर्घटना में 59 की मौत, मृतकों में भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोग शामिल
Share:

रोम: इटली में ​रविवार (26 फरवरी) को प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने की वजह से नवजात सहित 59 लोगों की जान चली गई। यह हादसा इटली के तटीय क्षेत्र कालब्रिया तट के नजदीक समुद्री तूफान में नाव के चट्टान से टकराने के चलते हुआ। इस नाव में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोग सवार थे। इस हादसे में 80 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से अधिकतर तैरकर किनारे आ गए थे। वहीं, कई लोगों के लापता होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नाव पर 150 से 200 लोग मौजूद थे। मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। भूमध्य सागर के उस हिस्से में खराब मौसम की वजह से बचावकर्मियों को लोगों को बचाने में बहुत दिक्कतें आ रही हैं। दरअसल, यह नाव तुर्की से रवाना हुई थी और भारत, पाकिस्तान अफगानिस्तान, ईरान व कई अन्य देशों से लोगों को ले जा रही थी। इस नाव को सुबह कालब्रिया के पूर्वी तट पर समुंद्र के किनारे स्थित स्टैकाटो डि कट्रो के नजदीक पहुँचना था। बताया जा रहा है कि पहले 3 शव स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह लगभग 4:40 बजे दक्षिणी इटली में स्टैकाटो डि कट्रो के नजदीक समुंद्र तट पर मिले।

इटली की फायर बिग्रेड टीम ने मीडिया को बताया है कि नाव से लगभग 80 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाए गए लोग ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हैं। इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने हादसे पर शो​क प्रकट करते हुए मानव तस्करों को इसके लिए दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि, 'खराब मौसम में लोगों की जान खतरे में डालना उचित नहीं था। 200 लोगों को एक साथ केवल 20 मीटर लंबी नाव में बिठाना अपराध है। सुरक्षित यात्रा का झूठा वादा कर पैसों के लिए पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का जीवन जोखिम में डालना अमानवीय है।'

पाकिस्तान में अल बद्र के पूर्व कमांडर खालिद रजा की हत्या, एक हफ्ते में दूसरे बड़े आतंकी का क़त्ल

विश्व एनजीओ दिवस 2023: इतिहास, महत्व और अधिक जानें

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में हुआ बम ब्लास्ट, गई 2 पुलिस कर्मियों की जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -