मणिपुर में 5457 अवैध प्रवासियों की हुई पहचान, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू
मणिपुर में 5457 अवैध प्रवासियों की हुई पहचान, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू
Share:

इम्फाल: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने बुधवार (8 मई) को बताया कि सरकार ने राज्य में 5457 अवैध प्रवासियों को चिन्हित किया है और अब इनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अवैध अप्रवासियों को मानवीय मदद प्रदान कर रही है और चिंताजनक स्थिति होने के बाद भी राज्य सरकार इस मामले को संवेदनशीलता के साथ संभाल रही है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, “5457 अवैध प्रवासियों की हुई पहचान, बायोमेट्रिक रजिस्टर्ड। सरकार ने 7 मई 2024 तक मणिपुर के कामजोंग जिले में कुल 5457 अवैध अप्रवासियों की पहचान की है। इनमें से 5173 अवैध अप्रवासियों का बायोमेट्रिक डेटा जुटाया गया है। उनके निर्वासन की प्रक्रिया चल रही है।” बता दें कि पिछले हफ्ते 38 अवैध अप्रवासियों को मणिपुर से म्यांमार वापस भेजा गया था। इस प्रकार 8 मार्च के बाद से निर्वासित किए गए म्यांमार के अवैध प्रवासियों की कुल तादाद 77 हो गई है। सीएम बीरेन सिंह ने 2 मई 2024 को इस बारे में जानकारी दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि, 'बगैर किसी भेदभाव के हमने म्यांमार से आए अवैध प्रवासियों के निर्वासन का प्रथम चरण पूरा कर लिया है। इसके तहत 38 और प्रवासी आज मोरेह के जरिए मणिपुर, भारत छोड़ रहे हैं। पहले चरण में कुल 77 अवैध अप्रवासियों को वापस भेजा गया है।” उन्होंने आगे कहा था कि, “हैंडओवर कार्यक्रम के दौरान एक भारतीय नागरिक को भी म्यांमार से वापस स्वदेश लाया गया है। राज्य सरकार अवैध अप्रवासियों की पहचान करना जारी रखे हुए है और साथ ही उनका बायोमेट्रिक डेटा भी जुटाया जा रहा है। आइए अपनी सीमाओं और देश को सुरक्षित रखें।”

रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' हुआ भारत ! अगले साल से गोला-बारूद और हथियारों का आयत बंद कर देगी सेना, सबकुछ देश में बनेगा

कर्नाटक में मंदिरों की देखरेख के लिए 'नवाज़' की नियुक्ति ! कांग्रेस सरकार के फैसले पर भड़की भाजपा

40 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, 10 मई को खुलेंगे कपाट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -