ब्राज़ील में 110 सालों की सबसे भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 54 लोगों की मौत
ब्राज़ील में 110 सालों की सबसे भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 54 लोगों की मौत
Share:

रियो डी जनेरियो: ब्राजील के दक्षिणपूर्व स्थित मिनस गेरैस राज्य में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की तादाद बढ़कर 54 पहुंच गई है। अधिकारियों ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने बुधवार को स्थिति की जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य की राजधानी बेलो होरिजोंटे के मेट्रो क्षेत्र में तक़रीबन आधी मौतें हुईं हैं।

यहां 110 वर्ष के बाद जनवरी के महीने में सबसे खतरनाक बरसात हो रही है। बेलो होरिजोंटे में मंगलवार रात तीन घंटों में तक़रीबन 180 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पड़ोस में जहां पहले पानी भरता भी नहीं था, वहां भी दर्जनों सड़कों की काफी नुकसान हुआ है। मिनस गेरैस राज्य में कुल 101 शहरों ने बीते दिनों आपातकाल की स्थिति घोषित की और कम से कम 28 हजार लोगों को अपना घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

सिविल डिफेंस सर्विस ने अगले कुछ घंटों के लिए एक तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद से स्थिति के और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव दल लोगों की मदद में लगा हुआ है और पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य कर रहा है।

ब्रिटेन कोर्ट में भगोड़े नीरव मोदी की पेशी, प्रत्यर्पण को लेकर होगी सुनवाई

कोरोनावायरस: दुनिया भर में घोषित हुई मेडिकल इमरजेंसी, चीन में अब तक 213 लोगों की मौत

जीडीपी सुधारने के करना होगा यह काम, बढ़ानी चाहिए महिलाओं की भागीदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -