2020 ओलिंपिक में शामिल होंगे 5 नए खेल
2020 ओलिंपिक में शामिल होंगे 5 नए खेल
Share:

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) ने साल 2020 में टोक्यो मे होने वाले ओलंपिक में 5 नये खेलों को शामिल करने की मंजूरी दी है। रियो में जारी IOC के 129वें अधिवेशन में बुधवार को यह फैसला लिया गया।

IOC ने कहा है कि जापान के प्रस्ताव का सबने समर्थन किया और अब ये 5 खेल टोक्यो में खेले जाएंगे। साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को शामिल किया गया था और अब एक बार फिर ये खेल ओलंपिक का हिस्सा होंगे। इनमें छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी।

120 साल के इतिहास में पहली बार ओलिंपिक खेलेगी रिफ्यूजी...

सर्फिग में महिला और पुरुष वर्ग में 20 प्रतिस्पर्धी होंगे। टोक्यो को स्केटबोर्डिंग की भी मेजबानी करनी है, जिसमें दो स्ट्रीय और दो पार्क प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इनमें 20 महिला और 20 पुरुष प्रतिभागी होंगे।

रियो ओलिंपिक के लिए तैयार हो रहा है भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -