रियो ओलिंपिक के लिए तैयार हो रहा है भारत
रियो ओलिंपिक के लिए तैयार हो रहा है भारत
Share:

नई दिल्ली : रियो ओलिंपिक में भागीदारी कर रहे भारतीय खिलाड़ियों की हिम्मत को बढाने हेतु दिल्ली में रन फाॅर रियो का आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई और दौड़ प्रारंभ हो गई। इस दौरान मोदी ने कहा कि टोक्यो में वर्ष 2020 में होने वाले ओलिंपिक की तैयारी में सभी जुटे जाएं। इतना ही नहीं ओलिंपिक में करीब 200 खिलाड़ी भेजे जाने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया है कि ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं कि वे रियो के मौसम वहां के हालातों से तालमेल रख पाऐं।

उन्हें भारतीय भोजन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एक - एक खिलाड़ी पर करीब 30 लाख से लेकर डेढ़ करोड़ रूपए तक खर्च वहन किया जाएगा। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि देशभर में और विदेश में रियो ओलिंपिक और भारतीय दल को लेकर अच्छी कैंपेनिंग की तैयारी की जा रही है। कई इवेंट होंगे जिससे इस बारे में लोग जागरूक हों।

खेल मंत्री ने पहलवान नरसिंह यादव को लेकर अधिक कुछ तो नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर डोपिंग मामले का असर नहीं होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया है कि एक सौ उन्नीस खिलाड़ियों के साथ सवा सौ करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हैं। यह खेल जीत व हार हेतु नहीं है बल्कि इससे खिलाड़ियों की हिम्मत देखी जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -