पाक की ओर से फायरिंग जारी, BSF का एक और जवान शहीद
पाक की ओर से फायरिंग जारी, BSF का एक और जवान शहीद
Share:

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर का उल्लंघन जारी है। पाकिस्तान इस माह कई बार सीज़फायर का उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा दिए जाने और सीज़फायर के उल्लंघन किए जाने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उसका विरोध हो रहा है। अमेरिका स्वयं उसे चेतावनी दे चुका है कि वह आतंकी अड्डों को समाप्त कर दे वर्ना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मगर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा तो दे रहा है साथ ही भारतीय सीमा की ओर फायरिंग भी कर रहा है।

अब यह जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान ने अब्दुलिया चैकी पर फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से आज की गई हैवी फायरिंग का जवाब भारत के सीमा सुरक्षा बल ने दिया है। इस कार्रवाई में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया। दूसरी ओर 6 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा आरएसपुरा, अरनिया चैकी पर फायरिंग की गई है।

भारत ने सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान के फायर का जवाब दिया है। पाकिस्तान मोर्टार और अन्य हथियारों से फायरिंग कर रहा है। आज सुबह हुई गोलीबारी में करीब 6 लोग घायल हो गए। पाकिस्तान ने 15 चैकियों को अपना निशाना बनाया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की फायरिंग में इस सप्ताह तीसरा जवान शहीद हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -