CM धामी समेत 44 विधायकों ने तोड़े नियम, RTI में हुआ ये बड़ा खुलासा
CM धामी समेत 44 विधायकों ने तोड़े नियम, RTI में हुआ ये बड़ा खुलासा
Share:

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत 44 विधायकों ने संपत्ति का ब्योरा देने के नियम को तोड़ते हुए अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। इसका खुलासा RTI कार्यकर्ता अधिवक्ता नदीम उद्दीन को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी लेने पर हुआ है। सूचना के अनुसार, उत्तराखंड के 71 विधायकों में से सीएम समेत 44 विधायकों ने अपना संपत्ति विवरण ही विधानसभा को नहीं दिया है। विधानसभा के लोक सूचना अफसर की तरफ से यह सूचना उपलब्ध कराई गई है। नियमानुसार माननीयों को विधानसभा में अपनी संपत्ति का ब्योरा प्रत्येक वर्ष देना आवश्यक होता है।

वही विधानसभा के लोक सूचना अफसर/उपसचिव (लेखा) हेम चन्द्र पंत ने सूचना उपलब्ध कराई है। इसके अनुसार, इस बार विधायक बनने के पश्चात् संपत्ति विवरण न देने वाले विधायकों की सूची में 44 विधायकों के नाम सम्मिलित हैं। इसमें सात मंत्रियों तथा नेता प्रतिपक्ष का नाम भी सम्मिलित है। सूची में सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्री सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, बंशीधर भगत, यतीश्वरानंद व बिशन सिंह चुफाल के नाम सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का नाम भी इस सूची में सम्मिलित हैं।

प्राप्त खबर के अनुसार, जिन विधायकों ने अपने पूरे कार्यकाल में विधानसभा सचिव को संपत्ति व दायित्वों का विवरण नहीं दिया है, उनमें मंत्रियों के अतिरिक्त प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजकुमार, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मनोज रावत, विनोद कंडारी, विजय सिंह पंवार, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, स्व. हरबंस कपूर, आदेश चौहान, सुरेश राठौर, ममता राकेश, देशराज कर्णवाल, फुरकान अहमद, प्रदीप बत्रा, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, काजी मो. निजामुद्दीन, संजय गुप्ता, ऋतु भूषण खंडूड़ी, दलीप सिंह रावत, हरीश सिंह, मीना गंगोला, महेश सिंह नेगी, करन माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, राम सिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, आदेश सिंह चौहान, राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, प्रेम सिंह, मुन्नी देवी शाह, चन्द्र पंत, महेश सिंह जीना, विधायकों के नाम सम्मिलित हैं। 

'77 साल का हो गया हूँ, अब सिर्फ सलाह दे सकता हूँ..', हाई कमान पर भाजपा के दिग्गज नेता का तंज

केरल में के-रेल परियोजना को माकपा द्वारा मंजूरी दी गयी

फिर बदल गया अयोध्या के DM आवास के बोर्ड का रंग, पहले भगवा था, फिर हरा हुआ और अब लाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -