पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए अधिग्रहित की जाएगी 400 बसें
पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए अधिग्रहित की जाएगी 400 बसें
Share:

उज्जैन/ब्यूरो।  महाकाल लोक का लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के लिए परिवहन विभाग 400 बसें अधिग्रहित करेगा। विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों के अलावा शैक्षणिक संस्थानों की बसें भी ली जाएंगी। 

इस आयोजन में लगने वाली कुछ बसें उज्जैन प्रशासन को भी दी जाएंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर से 400 बसें अधिग्रहित की जाएंगी। 250 बसें इंदौर से लोगों को लेकर जाएंगी, जबकि 150 बसें उज्जैन जिला प्रशासन को उपलब्ध करवानी है। 

वहां के प्रशासन को 500 बसें अधिग्रहित करना है लेकिन वहां पर बसें कम होने से यहां से बसें दी जाएंगी। बसें अधिग्रहित करने से मार्गों पर तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना ही पड़ेगा, स्कूलों और कालेजों से बसें लेने पर बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

नशे के विरुद्ध इंदौर पुलिस का कड़ा "प्रहार", 2 हुक्का बार को भी किया गया सील

इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव की हुई शुरुआत, देश – विदेश के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने लिया भाग

पढ़ाने के बहाने मौलवी करता था छेड़छाड़, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -