कंपनी में काम करने गए कर्मचारियों से 40 लाख की ठगी
कंपनी में काम करने गए कर्मचारियों से 40 लाख की ठगी
Share:

नोएडा : एक निजी कंपनी में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। दरअसल यह धोखाधड़ी करीब 100 से भी अधिक इंजीनियर्स के साथ हुई है। सेक्टर 2 स्थित कंपनी मालिक लगभग 40 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गया। इस मालिक के ही साथ इसके कुछ अन्य कर्मचारी भी इंजीनियर्स को चूना लगाकर चंपत हो गए। पीडि़त इंजीनियर्स ने कंपनी और सेक्टर 20 थाने का घेराव भी किया। जब कर्मचारियों को धोखाधड़ी की जानकारी लगी तो उन्होंने अपना आक्रोश जताया।

इस दौरान उन्होंने कंपनी द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की बात कही। सेक्टर 2, सी - 4 तृतीय तल पर कंसायी इलेक्ट्रिकल कंपनी कुछ दिन पूर्व ही खोली गई थी। यह कंपनी इलेक्ट्रिक पैनल बनाने का कार्य करती थी। कंपनी में कुछ इंजीनियर्स की भर्ती की गई। इन इंजीनियर्स को कंपनी की ओर से ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया। बांड के नाम पर इन लोगों से करीब 40 हजार रूपए लिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार ठगी के आरोपियों के तौर पर एचआर फातिमा, प्रिया सिसौदिया आदि की प्रमुख भूमिका रही। जब कर्मचारी कार्य करने लगे तो इन्हें वेतन भी नहीं दिया गया और यही नहीं कर्मचारियों से शुरूआत में ही बांड के नाम पर जो रकम ली गई थी वह भी उन्हें नहीं लौटाई गई। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके चेक भी बाउंस हो गए।

कर्मचारी कंपनी में पहुंचे तो वहां कोई भी नहीं मिला बल्कि कंपनी में ताला ही लगा था। कर्मचारियों द्वारा क्रोध में आकर तोड़फोड़ मचा दी। कुछ समय बाद यह जानकारी मिली कि कंपनी का मालिक और अन्य लोग रूपए लेकर फरार हो चुके हैं। ऐसे में इंजीनियर्स द्वारा कंपनी मालिक के खिलाफ शिकायत की गई। कर्मचारियों ने यह जानकारी भी दी क कंपनी ने जो चैक दिए थे वे बाउंस हो गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -