यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बस, 40 लोग घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बस, 40 लोग घायल
Share:

लखनऊ: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज एक बार फिर खतरनाक दुर्घटना हुई। डबल डेकर बस के आगे चल रहे ईटो से भरे ट्रेक्टर में घुस जाने से हुए भीषण दुर्घटना के पश्चात् लगभग 40 यात्री घायल हो गए, जिनमे से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया दिया गया है वही मार्ग पर पड़े मलबे ओर दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है जिससे कोई अन्य दुर्घटना न हो सके। 

वही यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा घटित हो गया। जिसमें लगभग 40 यात्री घायल हो गए। जहां घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। तो वहीं सात की हालत नाजुक बनी हुई है। यह दुर्घटना तब हुई जब कानपुर से नोएडा जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 65 पर आगे चल रहे ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉला में जा घुसी। बस के ईटो से भरे ट्रॉला में घुसते ही परखच्चे उड़ गए। तो वहीं बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

वही दुर्घटना देख ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस समेत 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील के अतिरिक्त कई अस्पतालों में भेजा गया। जहां 7 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं एक्सप्रेस में सुरक्षाकर्मियों ने सड़क पर बिखरी पड़ी ईटों को हटाया तथा बस को साइड कर यातायात सुचारू कराया।

मुंबई: आज 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू करेंगे नेता नारायण राणे

बीच सड़क पर लड़ पड़ीं कांग्रेस की दो महिला नेता, पकड़ लिया एक-दूसरे का गला

अफगानिस्तान की रहने वालीं हैं अर्शी खान, कहा- 'मैं हर तरह से इंडियन हूं'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -