झारखंड में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा 40 डिग्री का टॉर्चर! उसके बाद बारिश की उम्मीद
झारखंड में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा 40 डिग्री का टॉर्चर! उसके बाद बारिश की उम्मीद
Share:

रांची: झारखंड में गर्मी से अगले 5 दिनों के दौरान भी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान खुला रहेगा। शुष्क और गर्म हवा चलने की संभावना जताई गई है। इससे दिल्ली का तापमान फिर 41 डिग्री पार कर सकता है। जबकि मेदिनीनगर और जमशेदपुर का तापमान 44 के लगभग रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आगामी 5 दिनों में बारिश और गर्म हवा के रुख में परिवर्तन होने का अनुमान कम है।

सूबे में सर्वाधिक गर्म जिला गोड्डा रहा। यहां अधिकतम तपामान 43.7 दर्ज किया गया। हालांकि राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बीते 24 घंटों की तुलना में कम रही। तापमान में लगभग एक डिग्री गिरावट हुई। रांची का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा और, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.9 और जमशेदपुर का 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अन्य हिस्सों में भी गर्मी की स्थिति रही। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सिर्फ कोडरमा के कुछ हिस्से में बादल छाए रहे। तिलैया में 0.2 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

राज्य के सभी जिलों में शनिवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी रांची में अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि गोड्डा में सर्वाधिक पारा 43.7 के ऊपर पहुंच गया। मेदिनीनगर, बोकारो, देवघर, गढ़वा, रामगढ़ में भी तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। 

ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, रिटायर्ड जज के नेतृत्व में जांच कराने की मांग

Chardham Yatra 2023: अब तक 20 लाख भक्तों ने किए दर्शन, 40 लाख ने किया रजिस्ट्रेशन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे 122 देशों के कलाकार, 7 दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -