सेना ने मार गिराए 4 उग्रवादी
सेना ने मार गिराए 4 उग्रवादी
Share:

लोहित: असम और अरूणाचल प्रदेश की सीमा पर सेना ने एक अभियान के अंतर्गत 4 उग्रवादियों को मार दिया। दरअसल सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना मिलने पर सुरक्षाबल पैट्रोलिंग के लिए गए जहां छिपे हुए उग्रवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी की गई। कुछ देर बाद सेना ने चार उग्रवादियों को मार दिया। सेना ने क्षेत्र में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया। 

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मारे गए उग्रवादियों में 3 एनएससीएन और एक उल्फा का हैं उग्रवादियों के पास से एक एके - 56 राईफल और दो पिस्तौल बरामद की गई सेना का सर्च अभियान जारी है। उग्रवादियों से सेना को भारी पैमाने पर हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। 

सेना क्षेत्र में उग्रवाद के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। उललेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय ने उग्रवाद को समाप्त करने के लिए विशेष मुहिम चलाई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -