चार लोग नहीं कर सकते एक महिला से रेप : मुलायम
चार लोग नहीं कर सकते एक महिला से रेप : मुलायम
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने हाल ही में रेप की घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा वितरण समारोह में मुलायम सिंह यादव उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। सांसद मुलायम सिंह ने कहा है कि एक ही महिला से 4 पुरूष बलात्कार नहीं कर सकते हैं। रेप एक ही व्यक्ति करता है। रेप के मामलों में एक व्यक्ति से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि एनसीआरबी द्वारा वर्ष 2014 के लिए महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के आंकड़े जारी हुए हैं।

जिसमें गैंगरेप के 2300 मामले दर्ज किए गए, यही नहीं 570 प्रकरण तो उत्तरप्रदेश के ही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बलात्कार की वारदात तेजी से बढ़ी हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश में रेप की घटनाओं का आंकड़ा 9 प्रतिशत रहा जबकि राजस्थान में बलात्कार के मामले 7 प्रतिशत से भी अधिक रहे। उनका कहना था कि रेप की विभिन्न वारदाताओं में दिल्ली के हालात बहुत ही बेकार रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसके लिए नीतियां बनाने की आवश्यकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -