महाराष्ट्र में ज़िंदा जले बिहार के 4 मजदूर, हुई दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र में ज़िंदा जले बिहार के 4 मजदूर, हुई दर्दनाक मौत
Share:

मधुबनी: नए वर्ष 2024 के पहले दिन बिहार से एक दुखद खबर सामने आई है यहाँ प्रदेश के चार मजदूरों की महाराष्ट्र में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वाले सभी मजदूर मधुबनी के रहने वाले थे। दुर्घटना औरंगाबाद जिले में हुई। एक फैक्ट्री में अगलगी के चलते यह भीषण दुर्घटना हुई। मृत श्रमिकों के परिजनों को स्थानीय पुलिस से खबर प्राप्त हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। आग कैसे लगी इसकी तहकीकात की जा रही है। फिलहाल आग पर नियंत्रण कर लिया गया है।

प्राप्त खबर के अनुसार, औरंगाबाद के छत्रपति संभाजी नगर में यह दस्ताना फैक्ट्री स्थित है। रविवार की रात फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में कुल 6 व्यक्तियों की जिंदा जलकर मौत हो गई तथा कई लोग झुलसकर घायल हो गए। मरने वालों में चार श्रमिक बिहार के रहने वाले थे। सभी मजदूर मधुबनी जिले के निवासी थे। आग लगी के पश्चात् दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल टीम को बहुत मशक्कत करना पड़ा। कहा जा रहा है कि आग बुझ गई है मगर उससे पहले 6 मजदूर जलकर मर गए। मधुबनी से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, सभी मजदूर 4 महीने पहले ही काम की तलाश में मुंबई गए थे। उन्हें औरंगाबाद स्थित दस्ताना फैक्ट्री में काम मिला तो मुंबई से निकल गए। रविवार की रात को फैक्ट्री में अचानक उस वक़्त आग लग गई जब मजदूर और आसपास के लोग सोए हुए थे।

वही कई लोगों को भगाने का अवसर भी नहीं मिला तथा आग के बीच फंसकर स्वाहा हो गए। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसको लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है। मृतक श्रमिकों की पहचान हो गई है। वे मधुबनी के बाबूबरही तथा लगनिया प्रखंड के रहने वाले थे। मृतकों में बाबूबरही के महबूब अली एवं लगनिया प्रखंड के मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद कैसर एवं मोहम्मद इकबाल सम्मिलित हैं। इस घटना से सभी श्रमिकों के परिवार में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, संबंधित थाना की पुलिस ने घरवालों को यह खबर दी। नए वर्ष के पहले दिन इस दर्दनाक घटना की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मधुबनी पुलिस ने घरवालों को सहायता करने का आश्वासन दिया है।
 

नए साल पर तिरंगे की रौशनी में नहाया श्रीनगर का लाल चौक, कभी यहाँ बरसता था आतंकियों का कहर, भारत माता का नाम लेना था जुर्म !

25 दिन तक नाबालिग लड़की का बलात्कार करता रहा मौसा, पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

नए साल पर आश्रय ग्रहों का निरिक्षण करने पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, गरीबों को बांटे गर्म कपड़े, सुनी उनकी समस्याएँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -