25 दिन तक नाबालिग लड़की का बलात्कार करता रहा मौसा, पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
25 दिन तक नाबालिग लड़की का बलात्कार करता रहा मौसा, पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
Share:

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहाँ बरगवां थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाकर उसके ही मौसा ही द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। लगभग 25 दिन तक मौसा ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़िता को गुजरात के मोरमी से बरामद किया। पुलिस ने लड़की को उसे घरवालों को सौंप दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

बताया जाता है कि पीड़िता के पिता शादी के पश्चात् से ही पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल में रह रहे थे। उसका साढू भी उनके साथ ही रहता था। आरोपी 5 दिसंबर को अपने साड़ू की नाबालिग बेटी को घुमाने के बहाने गुजरात ले गया जहां उसने उसके कई दिनों तक लड़की के साथ बलात्कार किया। पीड़िता के घरवालों ने बताया कि बेटी और उसका मौसा एक साथ घर से गायब हुए थे। पुलिस ने दिसंबर के पहले हफ्ते में लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश आरम्भ की तो छानबीन में लोकेशन गुजरात में पाई गई। फिर एक पुलिस टीम गुजरात के लिए रवाना की गई। 

पुलिस टीम ने गुजरात जाकर किशोरी को बरामद कर श्योपुर ले आई। पुलिस ने यहां उसके बयान दर्ज किए। तलाशी में पता चला कि आरोपी पीड़िता को पहले कुछ दिन तक गुना जिले में रखा। तत्पश्चात, वह उसे अहमदाबाद लेकर चला गया। आरोपी गुजरात में पीड़िता के साथ 25 दिन तक बलात्कार करता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस के चलते लड़की को डराता और धमकाता रहा। पुलिस ने जब लड़की को बरामद किया तो वह डरी सहमी थी। गुजरात से लड़की को लाकर उसका अदालत में बयान कराया गया है। लड़की के बयान के आधार पर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नए साल पर आश्रय ग्रहों का निरिक्षण करने पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, गरीबों को बांटे गर्म कपड़े, सुनी उनकी समस्याएँ

'यह साल सभी के लिए सुख-समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए..', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

'आत्समर्पण नहीं करेंगे, सभी के लिए लड़ना जारी रखेंगे..', पार्टी के स्थापना दिवस पर गरजीं ममता बनर्जी, कांग्रेस को ही तोड़कर बनी थी TMC !

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -