भिवंडी में गिरी 3 मंजिला इमारत, एक की मौत, 4 बच्चों समेत जिंदा निकाले गए 10 लोग
भिवंडी में गिरी 3 मंजिला इमारत, एक की मौत, 4 बच्चों समेत जिंदा निकाले गए 10 लोग
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक 3 मंजिला इमारत ढहने से एक शख्स की मौत हो गई। मलबे में कई और व्यक्तियों के दबे होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त, 10 व्यक्तियों को जिंदा बचाया गया है। बचाए गए दस व्यक्तियों में से चार बच्चे हैं। घटना वालपाड़ा क्षेत्र के वर्धमान कंपाउंड में दोपहर करीब 1.45 बजे हुई।

पुलिस और दमकल की टीम ने फंसे लोगों को निकालने का अभियान आरम्भ कर दिया है। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मनकोली के वालपाड़ा क्षेत्र में घटनास्थल पर बचाव एवं राहत अभियान आरम्भ कर दिया गया है क्योंकि कई व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया, “वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत दोपहर लगभग पौने दो बजे ढह गई। ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे, जबकि नीचे के तल पर मजदूर काम करते थे।” उन्होंने बताया कि भिवंडी, ठाणे और आसपास के अन्य क्षेत्रों के दमकल वाहनों को तलाशी और बचाव कार्यों में लगाया गया है। 

वही ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि मनकोली (Mankoli) के वलपाड़ा क्षेत्र में बचाव एवं राहत अभियान जारी है। यह इमारत बहुत पुराना बताया जा रहा है। फ़िलहाल इमारत के ढहने का सही कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, यह घटना शहर में इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियमों एवं नियमित निरीक्षण की जरुरत की याद दिलाती है।

‘ब्राह्मण हमें आपस में लड़ाते हैं, वापस रुस भगाएँगे’, इस नेता ने दिया विवादित बयान

आजमगढ़: ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ़्तार बेकाबू कार, कई लोगों की मौत

'2026 में फिर सीएम बनेंगी ममता बनर्जी, 240 सीटें जीतेगी TMC..', भतीजे अभिषेक का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -