जहाज असंतुलित होने से गंगा नदी में डूबे 3 ट्रक, एक ड्राइवर लापता
जहाज असंतुलित होने से गंगा नदी में डूबे 3 ट्रक, एक ड्राइवर लापता
Share:

रांची: झारखंड के साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा पुल का निर्माण कर रही दिलीप बिल्डकॉन कम्पनी (मध्य प्रदेश) के जहाज का संतुलन बिगड़ जाने की वजह से कई हाइवा गंगा में डूब गए। हादसे में एक हाइवा का ड्राइवर भी लापता है। यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे हुई है। DBL कंपनी ने 3 हाइवा डूबने की पुष्टि की है। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने 3 से ज्यादा हाइवा डूबने का अंदेशा जाहिर किया है। घटना के वक्र सुबह घना कोहरा छाया था।

बता दें कि, इस जहाज पर अधिकतम 10 हाइवा लोड करने की क्षमता है। इस जहाज के जरिए गंगा पुल के मेटेरियल को साइट पर पहुंचाया जाता है। हादसे में 3 हाइवा जहाज पर पर ही पलट गए। कंपनी सूत्रों ने जानकारी दी है कि घटना के वक़्त जहाज गरम घाट से पश्चिम की ओर कुछ दूरी पर शोभनपुर दियारा से स्टोन चिप्स आदि लेकर मनिहारी साइट रवाना हो रहा था। एमवी इंफ्रा लिंक 1 नामक जहाज के चालत कोलकाता के डायमंड हार्बर के रहने वाले शेख बबलू व उपचालक शेख रकीब ने जानकारी दी है कि जहाज पर लोड स्टोन चिप्स से भरे एक हाइवा का टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया। 

इससे जहाज एक ओर करवट ले लेने से उस पर लोड 3 हाइवा गंगा में डूब गए। इनमें से एक हाइवा का चालक लापता बताया जा रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वो गंगा में डूब गया। लापता हाइवा चालक की शिनाख्त धनबाद के गोविंदपुर स्थित फुफुआडीह निवासी 36 वर्षीय सरफुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद सरफुद्दीन के भांजे रियाज ने इसकी पुष्टि की है। रियाज ने बताया है कि उसका मामा DBL कंपनी का हाइवा चलाता है। कहा कि हादसे के बाद से सरफुद्दीन लापता है। लापता हाइवा चालक सरफुद्दीन की खोजबीन जारी है। 

त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा, गृह मंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

'2000 रुपए की एक कप चाय..', कांग्रेस नेता चरणजीत चन्नी के बेटे की शादी में हुआ बड़ा घोटाला, जांच शुरू

'बिहार में लागू हो गुजरात मॉडल..', शराबबंदी पर जीतनराम मांझी ने क्यों कही ये बात ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -