भारत ने की नौगाम में कार्रवाई, पाकिस्तान के 3 सैनिक ढेर
भारत ने की नौगाम में कार्रवाई, पाकिस्तान के 3 सैनिक ढेर
Share:

जम्मू : पाकिस्तान द्वारा हाल ही में नौगाम सेक्टर में की गई फायरिंग में भारत के एक जेसीओ शहीद हो गए लेकिन इसके बाद भारत ने की गई पैट्रोलिंग और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 सैनिकों को मार गिराया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमापार से गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलीबारी का भारतीय सेना के जवानों ने माकूल जवाब दिया। दोपहर 1 बजे के करीब बारामुला जिले के नौगाम क्षेत्र में हैवी फायर हुआ जिस पर भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान की गोलीबारी को नाकाम कर दिया।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच की जाने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता नहीं हो पाई। जिसके बाद पाकिस्तान ने अपनी आतंकी गतिविधियों को तेज़ कर दिया दूसरी ओर इस वार्ता प्रक्रिया के पहले भी पाकिस्तान कई बार भारत की सीमाओं पर गोलीबारी करता रहा है। मगर भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में बड़ी घुसपैठ की साजिशें की जा रही हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -