महाराष्ट्र सरकार के 25 MLA भाजपा में हो सकते है शामिल
महाराष्ट्र सरकार के 25 MLA भाजपा में हो सकते है शामिल
Share:

मुंबई: शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के कम से कम 25 असंतुष्ट MLA भाजपा के संपर्क में हैं। शिवसेना के दावे के विपरीत उन्होंने यह भी बताया कि 2019 में सीट बंटवारे की चर्चा के चलते भारतीय जनता पार्टी द्वारा उसे सीएम पद की पेशकश नहीं की गई थी। 

भारतीय जनता पार्टी नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, "MVA के कम से कम 25 MLA हमारे संपर्क में हैं, क्योंकि वे नाखुश हैं।" हालांकि, उन्होंने विधायकों के नामों का खुलासा करने से मना कर दिया। महाराष्ट्र में MVA गठबंधन शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा कांग्रेस को एक मंच पर लाकर बनाया गया था। महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों के पश्चात् शिवसेना के भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के चलते यह गठबंधन बनाया गया था। 

दानवे ने शिवसेना पर हमला बोलते हुए इल्जाम लगाया कि वह अपनी हिंदुत्ववादी विचारधारा से भटक गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को 2019 के चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से वोट मिले, लेकिन बाद में उसने (शिवसेना) भारतीय जनता पार्टी की पीठ में छुरा घोंप दिया। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "मौजूदा शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की सेना नहीं बल्कि यह उद्धव ठाकरे एवं अब्दुल सत्तार (प्रदेश सरकार में मंत्री) की सेना है।" दानवे ने कहा कि वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी नेताओं अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, आशीष शेलार Eशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच ठाकरे परिवार के आवास 'मातोश्री' में बंद कमरे में हुई बातचीत के चलते उपस्थित थे। 

कलरफुल साड़ी में नुसरत ने बिखेरा हुस्न का जलवा

इस दिन होगा उत्तराखंड के 'नए मुख्यमंत्री' का ऐलान

NDA में वापस आएँगे ओमप्रकाश राजभर ! यूपी में हो सकता है बड़ा सियासी उलटफेर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -