लड़के के लिए जान का दुशमन बना मास्टरबेट, जानिए पूरा मामला
लड़के के लिए जान का दुशमन बना मास्टरबेट, जानिए पूरा मामला
Share:

आजकल कई ऐसी घटनाएं सामने आती है जो हैरान कर जाती है। हाल ही में जो घटना सामने आयी है वह स्विटजरलैंड की है। जी दरअसल यहाँ एक 20 वर्षीय व्यक्ति को मास्टरबेट यानी हस्तमैथुन करना भारी पड़ गया। जी दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि उसे फेफड़े में एक दुर्लभ चोट लग गई और उसके बाद एक सप्ताह के लिए उसको अस्पताल में रहना पड़ा। एक मशहूर वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। बताया गया है कि लड़के को बिस्तर पर हस्तमैथुन करते समय सांस लेने में तकलीफ के बाद अचानक सीने तेज में दर्द की शिकायत हुई। ऐसे में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहाँ जांच करने पर डॉक्टरों ने पाया कि मरीज का चेहरा सूज गया था और जब वह सांस लेता और छोड़ता था तो अलग-अलग कर्कश आवाजें सुनी जा सकती थीं। ऐसे में उसकी केस हिस्ट्री से पता चला कि वह हल्के अस्थमा का मरीज भी है। जी दरअसल रोगी की छाती के एक एक्स-रे से पता चला कि न्यूमोमेडियास्टिनम नामक एक दुर्लभ स्थिति बन गई और उसकी हवा की थैली भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी के साथ उसे ऑक्सीजन की उच्च खुराक की आवश्यकता थी। ऐसे में जल्द उसकी जांच शुरू की गई। आपको बता दें कि न्यूमोमेडियास्टिनम फेफड़ों या अन्नप्रणाली के शारीरिक आघात के कारण हो सकता है। यह अनायास भी उत्पन्न हो सकता है। इस तरह की चोट युवा पुरुषों में होने की अधिक संभावना है।

जी हाँ और तीव्र अस्थमा के मरीज को और ज़ोरदार व्यायाम के दौरान भी यह हो सकता है। आपको बता दें कि डॉक्टरों ने उस व्यक्ति को आईसीयू में निगरानी के लिए रखा और उसके सीने में दर्द को कम करने के लिए उसे एंटीबायोटिक्स दिए गए। हालाँकि अच्छी बात यह रही कि वह तेजी से ठीक हो गया और चार दिनों के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस मामले में सामने आयी रिपोर्ट में डॉक्टरों ने उल्लेख किया कि न्यूमोमेडियास्टिनम का यह मामला असामान्य था क्योंकि चोट हस्तमैथुन से आई थी।

नींबू का दबदबा, दोस्तों ने शादी में दिया गिफ्ट

IPL 2022: गर्लफ्रेंड ने बोला- 'IPL या मैं', जानिए लड़के ने क्या किया?

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चो को जन्म, फोटोज देख हैरान लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -