देश में 20 विश्वविद्यालयों को मिलेगा 10 हजार करोड़ का फंड
देश में 20 विश्वविद्यालयों को मिलेगा 10 हजार करोड़ का फंड
Share:

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शताब्दी हाल में कहा कि नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय को कौन नहीं जानता है। हमें मौजूदा समय में बिहार को नई ऊंचाईयों पर ले जाना होगा। देश के विकास में पटना विश्वविद्यालय ने अहम योगदान दिया है। यहां आकर मुझे अच्छा लगा है। मौजूदा समय में कई तरह के परिवर्तन हुए हैं।

सोचने का तरीका बदल रहा है। तकनीक जीवन को बदल रही है। विश्वविद्यालय में आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के लिए चुनौती यह है कि पुराना जो सीखकर गए हैं उसे कैसे स्वीकारें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिक्षा का काम है दिमाग को खाली करना। मगर हमारी सोच रही है दिमाग को भरना, नई - नई चीजें पढ़ते रहना। हमारे सामने नए विचारों के प्रवेश की संभावनाऐं होंगी। मौजूदा विश्वविद्यालय लर्निंग को बल देता है।

हमारी आवश्यकता है कि हम हमारे शिक्षा संस्थानों को नई व्यवस्था में आगे लेकर आऐं। नवाजार अर्थात् इनोवेशन मानवीय सभ्यता के लिए प्रत्येक दौर में आवश्यक है। जो देश इनोवेशन को प्राथमिकता देते हैं वे ही आगे बढ़ते हैं। हम जाते हैं कि गंगा की धारा की तरह बिहार में ज्ञान की धारा बहे। वर्ष 2022 तक बिहार का बेहतर विकास हो जाए। इसे समृद्ध बनाना है। यदि देश को आगे बढ़ाना है, बदलते विश्व में हमें ताकत के साथ खड़ा रहना है तो हमारी युवा पीढ़ी के बीच इनोवेशन को महत्व देना आवश्यक होगा।

पहले भारत को भूत - प्रेत, काला जादू, सांप - सपेरे की दुनिया और अंध श्रद्धा के तौर पर जाना जाता था लेकिन जब भारत में आईटी रिवोल्युशन हुआ तो विश्व का नज़रिया ही बदल गया। हर कोई भारत की ओर संभावनाओं के नज़रिये से देखा करता था। हमारी पहली पीढ़ी सांप से खेला करती थी, अब नर्ह पीढ़ी माउस से खेला करती है। ये बातें देश की शक्ति को बढ़ाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों, फैकल्टीज़, यूनिवर्सिटीज़ से अपील करते हुए कहा कि जो समस्याऐं हमारे आसपास देखते हैं क्या उसके लिए कोई सस्ती तकनीक इजाद कर सकते हैं, यह आगे जाकर स्टार्टअप में बदलेगा। इसके बाद बैंकिंग क्षेत्र से लोगों को मदद मिलेगी। स्टार्टअप की दुनिया में भारत अग्रिम पंक्ति में आ सकता है। यह आर्थिक विकास के क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमें इनोवेशन को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि मेरा हिंदुस्तान जवान है और मेरे हिंदुस्तान के सपने भी जवान हैं। उन्होंने सीए नीतीश कुमार की सराहना की और कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बेहद महत्वपूर्ण हैं।

देश में शिक्षा क्षेत्र के रिफार्म बेहद मंद गति से चले हैं। हमारे शिक्षाविदों में आपसी मतभेद बढ़े हैं। रिफार्म समस्याओं को उजागर बनने के कारण बने हैं। लंबे अर्से तक जो रिफार्म चाहिए उसमें सरकारें कुछ कमजोर रही हैं, मगर मौजूदा सरकार ने कुछ प्रयास किए हैं। जिसके तहत पूरी तरह आईआईएम को सरकारी कब्जे से निकाला गया और उसे स्वतंत्रत कर दिया गया।

इससे यह सरकारी प्रक्रिया से मुक्त हो गया है। आईआईएम को एक अवसर मिला है। एल्युमीना का योगदान विश्वविद्यालयों को आगे बढ़ाने में होता है। यह अपने आप में एक शक्ति होती है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी से एक कदम आगे जाने की जरूरत है। इसका निमंत्रण मैं पटना विश्वविद्यालय को देता हूं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने विश्व के 500 टाप यूनिवर्सिटी में भारत के संस्थानों का नाम नहीं है। मगर यहां ऐसे विश्वविद्यालय हुए हैं जब वैश्विक स्तर पर उनका नाम रहा है।

क्या हमें इस स्थिति को बदलना चाहिए। जिसके लिए भारत सरकार योजना लेकर आई है कि देश की 10 प्रायवेट यूनिवर्सिटी और 10 पब्लिक यूनिवर्सिटीको वल्र्ड क्लास बनाने के लिए प्रयास करने हैं। इन विश्वविद्यालयों को सरकारी कानूनों से मुक्ति देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आने वाले वर्षों में इन संस्थानों को 10 हजार करोड़ रूपए देने होंगे।

मगर यह सब किसी प्रधानमंत्री की इच्छा से नहीं होगा। इन संस्थानों के परफार्मेंस को देखा जाएगा। इन संस्थानों को नियमों, बंधनों से मुक्त कर स्वतंत्र दिशा में काम करने दिया जाएगा। ये विश्वविद्यालय जो काम करना चाहें वे कर सकेंगी। इसमें पटना विश्वविद्यालय आगे हो ऐसी मैं अपील करता हूं। विश्व में पटना विश्वविद्यालय सशक्त हो। ऐसी कामना मैं करता हूं।

गांवों से जातिवाद के जहर को समाप्त करना है जरूरी : पीएम मोदी

PM आज पहुंचेंगे पटना, होगा 3031 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

स्टैंड अप इंडिया पर सीताराम येचुरी ने किया इस तरह का वार

आतंकवाद के खिलाफ, खर्च करने के बाद भी बढ़ी घुसपैठ

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -