ईरान में 20 सुन्नियों की मौत
ईरान में 20 सुन्नियों की मौत
Share:

नईदिल्ली। ईरान सरकार द्वारा करीब 20 सुन्नी लोगों की हत्या कर दी गई। इन लोगों के मारे जाने के बाद क्षेत्र में बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी को एक ही दिन में मार दिया गया है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा कहा गया है कि वह सुन्नी समुदाय के आतंकियों को समाप्त कर देगी। शिया बाहुल्य क्षेत्र में भी आतंकियों को मारा जाता रहा है। गौरतलब है कि यहां पर शिया और सुन्नी समुदाय के बीच विवाद रहता है।

गौरतलब है कि ईरान में सुन्नी समुदाय के लोगों को मारा जाना आम बात हो गई है। इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि ईरान अरब देशों में शिया अल्पसंख्यकों की आवाज बन गया है। इस तरह से सुन्नी समुदाय के लोगों की हत्या से यह बात पता चलती है कि अमेरिका और अन्य देशों का यहां पर दखल काम नहीं आएगा। गौरतलब है कि ईरान शिया बाहुल्य वाला देश है और सऊदी अरब सुन्नी बाहुल्य वाला है।

इन्हें इस्लाम के पंथों का रखवाला साबित करने की होड़ करने वाला देश माना जाता है। दरअसल यहां पर शिया और सुन्नी दोनों ही अपने अपने पंथों की रक्षा को लेकर संघर्ष करते हैं। दरअसल सऊदी में शिया मुस्लिमों पर अत्याचार होते हैं तो फिर शिया मुस्लिम भी कई बार सुन्नियों पर अत्याचार करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -