खेसारी लाल और काजल राघवानी के बीच दिखा जबरदस्त रोमांस, मिलें लाखों व्यूज़
खेसारी लाल और काजल राघवानी के बीच दिखा जबरदस्त रोमांस, मिलें लाखों व्यूज़
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों खूब तरक्की कर रहा है तथा इसी के साथ इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की फैन फॉलोइंग भी बढ़ रही है। वहीं इस इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव की बहुत धूम है।  वही आए दिन उनके भोजपुरी सांग सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनका एक सांग खूब व्यूज बटोर रहा है। इस सांग में खेसारी के साथ मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी दिखाई दे रही हैं। इस सांग में काजल तथा खेसारी का डांस एवं रोमांस फैंस को बहुत भा रहा है। ये सांग बहुत ओल्ड है किन्तु आज भी सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करता नजर आ रहा है।

वही ये सांग खेसारी लाल यादव तथा काजल राघवानी की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'सेहरा बांध के आऊंगा' का है। यूं तो इस मूवी के सारे सांग बहुत पसंद किए गए हैं किन्तु इसके एक सांग 'मुस्की मार के' को ऑडियंस का कुछ अधिक ही प्यार मिला है। इस भोजपुरी सांग को अब तक 2,082,486 व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इस सांग को 20 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं खेसारी तथा काजल का ये बेहतरीन सांग सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करता दिखाई दे जाता है। 

साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव तथा काजल राघवानी की जोड़ी सबसे लोकप्रिय है। खेसारी लाल यादव तथा काजल राघवानी के सांग सोशल मीडया पर खूब तहलका मचाते हैं। वहीं इस सांग में भी खेसारी तथा काजल राघवानी की बेहतरीन कैमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस सांग में काजल राघवाली तथा खेसारी एक शादी में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस सांग को स्वयं खेसारी ने प्रियंका सिंह के साथ गाया है, खेसारी की जोड़ी भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ सबसे अधिक पसंद की जाती है। 

Bigg Boss 14 में सिद्धार्थ शुक्ला को देख खुश हैं मोनालिसा, कही यह बात

पवन सिंह ने गाया साल का पहला देवी गीत, हो रहा है खूब वायरल

जल्द ही प्रभास की इस फिल्म में नज़र आएँगे बॉलीवुड के बिग बी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -