प्रियंका वाड्रा के स्वागत में बनी 2 km लम्बी 'गुलाब' की सड़क ! 6000 किलो से अधिक फूलों का हुआ इस्तेमाल
प्रियंका वाड्रा के स्वागत में बनी 2 km लम्बी 'गुलाब' की सड़क ! 6000 किलो से अधिक फूलों का हुआ इस्तेमाल
Share:

रायपुर: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के तीन दिवसीय 85वें महाधिवेशन में शामिल होने के लिए आज शनिवार (25 फ़रवरी) को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका वाड्रा का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे के सामने की सड़क पर कालीन की तरह गुलाब की पंखुड़ियों की मोटी परत बिछाई गई थी। प्रियंका के स्वागत में करीब 2 किमी तक सड़क को सजाने के लिए 6 हजार किलोग्राम से ज्यादा गुलाब के फूलों का इस्तेमाल हुआ। फूलों की कालीन के दोनों ओर रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहने लोक कलाकारों ने भी प्रियंका वाड्रा का स्वागत करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।

 

रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम और पार्टी के अन्य नेताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत किया। प्रियंका आज सुबह लगभग 8।30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। यहाँ बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने प्रियंका का भव्य स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री बघेल के साथ एक कार में बैठकर निकलीं। उनके साथ अन्य नेताओं के वाहनों का लंबा काफिला भी था। इस दौरान शहर में जगह जगह खड़े समर्थकों का प्रियंका वाड्रा ने अभिवादन किया। पिछली सीट पर बैठे सीएम बघेल ने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का धन्यावाद किया। 

बता दें कि, कांग्रेस के महाधिवेशन के लिए एयरपोर्ट से सत्र स्थल तक की सड़क को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रंग-बिरंगे पोस्टरों और होर्डिंग्स से सजा दिया गया है। होर्डिंग्स में सोनिया, राहुल, प्रियंका, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि नेताओं की तस्वीरें छपी हुईं हैं।  बता दें कि कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए नया रायपुर पहुंचे हुए हैं।   

'2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है..', महागठबंधन की रैली में बोले लालू यादव

'हर 3 साल में PM बनने का सपना देखने लगते हैं नितीश कुमार..', बिहार में अमित शाह का सियासी वार

सोनिया गांधी ने किया राजनीति से सन्यास का ऐलान ? कांग्रेस अधिवेशन में कही ये बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -